चार दिन बाद भी नही हुआ चोरी का रिपोट दर्ज मालखरौदा थाना मे

author photo May 05, 2024

 चार दिन बाद भी नही हुआ चोरी का रिपोट दर्ज मालखरौदा थाना मे 

हलचल न्यूज सक्ती -सुशील भारद्वाज

2 मई को ब्लॉक मुख्यालय की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का चुनावी कार्यक्रम था जिसमें मालखरोदा  ब्लॉक के गांव गांव से महिला एवं पुरुष उनको सुनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे थे जिसके लिए भारी पुलिस बल की व्यवस्था किया गया था वही आयोजकों द्वारा जगह-जगह पानी तथा नाश्ता के लिए चना का व्यवस्था किया गया था कार्यक्रम खत्म होने के बाद पास में ही चना का नाश्ता लेने के लिए ग्राम बेल्हाडीह निवासी हेम बाई पति लखन लाल चंद्रा पहुंची व चना लेकर अपने पति के पास पहुंची थी की पति पूछने लगा गले में पहने सोने का हार कहां है इतना सुनते  महिला सन रह गई तथा उस स्थान पर जाकर खोजी साथ ही भाजपा नेताओं को भी यह बात बताई किसी ने भी उनकी मदद नहीं की ऐसे  में महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर सोने का हार बारहमासा गले से काटकर चोरी कर ले जाने का आवेदन थाने में दिया है ऐसे में क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है साथ महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है जब मुख्यमंत्री जैसे कि कार्यक्रम में भारी पुलिस व्यवस्था होने के बाद भी महिलाओं का सोने का हार सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में क्या कहा जा सकता है महिला अपने हार पाने के लिए जगह-जगह बिलक बिलक कर रोने लगी थी साथ ही थाने में आवेदन देने के बाद उसके पति के साथ में अपने घर चली गई हालांकि 3 दिन बाद भी ना तो इस मामले में अभी तक थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है और ना ही कोई पता शाजी चल पाया है ऐसे में बड़े कार्यक्रम में पुलिस को लोगों को जागरुक करते रहने की जरूरत है। ताकि इस प्रकार से कोई दोबारा घटना ना हो 

राजेश चंद्रवंशी थाना प्रभारी मालखरौदा 

महिला द्वारा आवेदन दिया गया है पता शाजी कर रहे हैं रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है।

Next News Next News
Previous News Previous News