15 दिन बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाये मालखरौदा पुलिस

author photo May 31, 2024

15 दिन बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाये मालखरौदा पुलिस


हलचल न्यूज सक्ती-सुशील भारद्वाज

ग्राम पंचायत छपोरा निवासी नानक चंद खुटे ग्राम बड़े सीपत के  उप  स्वास्थ्य केंद्र में कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है वह 29 अप्रैल को अपने रिश्तेदार विशुन खुटे  के भाटापारा स्थित घर अपने घरेलू काम से गया था मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 11AE 8424 से नारायण प्रसाद राय के साथ रात्रि करीब 8:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल को विशुन खुटे के घर के सामने आंगन के पास खड़ी कर अंदर गया कुछ देर बाद घर से बाहर आया तो देखा है जिस स्थान पर मोटरसाइकिल खड़ा किया था वहां पर मोटरसाइकिल नहीं है ऐसे में वह आसपास पता किया तो विशुन खुटे की पत्नी ने कहा कि सोहेल खान निवासी घोघरी अपने साथी के साथ हमारे घर आया था और बहुत सारा चाबी का गुच्छा साथ में रखा था मुझे शंका है सोहेल खान ही आपकी गाड़ी ले गया है ऐसे में वह अन्य व्यक्ति के साथ उसके मोटरसाइकिल में घोघरी पहुंचकर  आसपास तलाश किया लोगों से पूछताछ किया लेकिन सोहेल खान तथा मोटरसाइकिल का पता नहीं चल पाया उसके बाद वह लगातार मोटरसाइकिल का पता करता रहा लेकिन पता नहीं चल पाया ऐसे थक हारकर 16 मई को पुलिस थाना पहुंच कर मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है हालांकि पुलिस का कहना है कुछ ख़ोज बीन जारी है जल्द ही चोर पकड़ लिया जाएगा


 थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी मालखरौदा 

मोटरसाइकिल चोरी का रिपोर्ट दर्ज हुआ है खोजबीन जारी है।

Next News Next News
Previous News Previous News