छपोरा सब स्टेशन क्षेत्र मे चार-चार घंटा से लाइन कटौती से ग्रामीण परेशान
हलचल न्यूज सक्ती-सुशील भारद्वाज
सक्ती जिला के अर्तगत आने वाले मालखरौदा ब्लॉक के छपोरा मे बिजली विभाग द्वारा सब स्टेशन बनाया गया है जिसमें समस्याओं की अंबार है, सभी स्टेशन में आए दिन कुछ न कुछ समस्याएं बनी रहती है जिसके चलते इस सब स्टेशन में संचालित होने वाले गांवों में आये दिन बिजली की समस्या बनी रहती है,इस सब स्टेशन से हर दिन कुछ न कुछ बहाने से लाईन 4-5 घंटा काटते रहते हैं ,जब इस संबंध में कभी किसी अधिकारी से बात करते हैं तो संतोष जनक जवाब नही मिलता हैं, तो कभी फोन ही रिसीव नहीं करते हैं, तो समझा जा सकता है कि इस सब स्टेशन में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारी किस तरह से काम करते होंगे । अब आगे यह देखना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद आगे सुधार होता है कि नहीं

